
भोपाल, 6 अगस्त 2025। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन्माष्टमी के अवसर पर सभी आयोजनों में श्रद्धा, भक्ति और प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आयोजन गरिमा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हों ताकि प्रदेशवासियों में भक्ति और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा,
“मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के कार्यक्रमों में श्रद्धा, सांस्कृतिक परंपरा और गरिमा के साथ सहभागी बनें। यह पर्व हमारे सामाजिक और धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर है।”
इस मौके पर कार्यक्रमों में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
प्रदेशभर में मंदिरों, सांस्कृतिक स्थलों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य झांकियां, रासलीला, भजन-संध्या और दही-हांडी जैसे आयोजन किए जाएंगे। सरकार ने इन आयोजनों को सफल और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए है













