खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में मिली डेढ़ साल की गुमशुदा मासूम

सिंगरौली। थाना नवानगर पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए डेढ़ वर्ष की गुमशुदा बालिका को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


सिंगरौली। थाना नवानगर पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए डेढ़ वर्ष की गुमशुदा बालिका को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 12:10 बजे डायल 112 के माध्यम से एक मासूम बच्ची के गुम होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अनिल पटेल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
जांच में सामने आया कि बच्ची की मां शिवकुमारी दोपहर में जंगल लकड़ी लेने गई थीं और बालिका को उसके बड़े पिता बाबादीन के पास छोड़ गई थीं। वापस लौटने पर बच्ची घर पर नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस टीम ने तत्परता से परिजनों से पूछताछ और जांच शुरू की। सूक्ष्म जांच के दौरान पता चला कि बच्ची की मामी उसे बिना बताए अपने मायके ले गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात करीब 2 बजे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।


इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अनिल पटेल, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक अमृत सिंह राजपूत एवं दिलीप धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *