धर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विन्ध्यनगर हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस की कार्यवाही पर लोगों ने जताया आभार Singrauli police

विन्ध्यनगर स्थित हनुमान मंदिर में फरवरी माह में हुई चोरी की घटना का थाना विन्ध्यनगर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर से चांदी का गदा, मुकुट एवं दानपात्र की राशि चोरी कर ली गई थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस सराहनीय कार्यवाही से खुश होकर मंदिर के मुख्य पुजारी एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा जोन श्री हेमंत चौहान से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ व हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *