नवानगर पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर सहित रेत जब्त
सिंगरौली। जिले के थाना नवानगर पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर सहित रेत जब्त की है।

सिंगरौली। जिले के थाना नवानगर पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर सहित रेत जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर सुश्री रोशनी पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहा की ओर से एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर कन्वेयर बेल्ट नौगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोककर जांच की, जिसमें चालक इन्द्रेश कुमार शाह (20 वर्ष) निवासी बेलबार थाना लंघाडोल अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया।
पुलिस ने मौके से डीआई-35 सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर सहित अवैध रेत जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 0045/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, खान एवं खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक डॉ. अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक मोहित सिंह, प्रवीण सिंह, आरक्षक दिलीप धाकड़, विकास तोमर एवं अमृत राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।













