Uncategorized

सिंगरौली में 15 दिवसीय हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू, पुलिस सख्त और जागरूकता पर भी जोर

सिंगरौली में 15 दिवसीय हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू, पुलिस सख्त और जागरूकता पर भी जोर


सिंगरौली। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की जान बचाना है।


पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरे जिले में सघन चेकिंग की जाएगी। प्रमुख चौराहों, संपर्क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर मोटर यान अधिनियम की धारा 129 के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, इस अभियान में केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा शहर में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, वहीं नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और पंपलेट के जरिए लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में समझाया जाएगा।


युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूल और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। छात्रों को “सड़क सुरक्षा दूत” बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
पुलिस का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में मौत का कारण सिर में चोट लगना होता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है


पुलिस की अपील


सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से BIS मार्क वाला हेलमेट पहनें। यह न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *