भाजपा नेत्री विजया लक्ष्मी ने सुनील बंसल से की मुलाक़ात, बैरिया विधानसभा को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

बैरिया(बलिया )बैरिया विधानसभा की भाजपा नेत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुनील बंसल से शिष्टाचार मुलाक़ात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बैरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान श्रीमती सिंह ने बैरिया क्षेत्र की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक स्थिति, जनता की समस्याएं तथा आगामी चुनावों की रणनीति से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
श्रीमती विजया लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया कि उनके द्वारा बैरिया विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर संपर्क किया जा रहा है,
जो आने वाले समय में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसे बैरिया क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से एक अहम कड़ी माना जा रहा है।













