खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेत से भरा टिपर छुड़ाकर भागने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरारसिंगरौली।

थाना चितरंगी पुलिस ने रेत से भरे जप्त टिपर वाहन को छुड़ाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने दो वाहनों सहित लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

थाना चितरंगी पुलिस ने रेत से भरे जप्त टिपर वाहन को छुड़ाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने दो वाहनों सहित लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।


मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 फरवरी 2026 को वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोनघड़ियाल अभ्यारण चितरंगी श्री चतुर सिंह द्वारा रेत से भरा टिपर वाहन क्रमांक UP 64 T 0381 जप्त किया गया था। उक्त वाहन को सुरक्षा हेतु थाना चितरंगी लाया जा रहा था।

जैसे ही टिपर थाना परिसर के आवासीय गेट के पास पहुंचा, तभी कथित वाहन स्वामी सूर्यांश सिंह अपने साथियों के साथ वाहन लेकर पहुंचा और चालक के माध्यम से रेत से भरा टिपर लेकर फरार हो गया।
इस घटना पर थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


जांच के दौरान मुख्य आरोपी सूर्यांश सिंह की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने सूर्यांश सिंह (निवासी झरकटिया), रामेश्वर उर्फ पप्पू बैस (निवासी मिसिरगवा) तथा विपिन द्विवेदी (निवासी केकराई) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


मामले में रावेन्द्र अग्रहरि, हिमांशु सिंह एवं दीपक केवट फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त XUV 500 वाहन क्रमांक MP 66 C 3830 तथा रेत से भरा टिपर जब्त कर लिया है। थाना चितरंगी पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *