मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर 1 दिवसीय कार्यशाला संपन्नजिलाधिकारी ने युवाओं को ईमानदारी व आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया

मैनपुरी, 24 जुलाई 2025।
जिला मुख्यालय पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने युवाओं, बैंकर्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक का गारंटी मुक्त व ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, “कोई भी व्यवसाय छोटा नहीं होता, जरूरी है आपके भीतर जुनून और ईमानदारी का होना।”
उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में रोजगार के अवसरों का स्वरूप बदला है। अब मशीनें काम कर रही हैं, लेकिन इसका दूसरा पक्ष यह भी है कि नए-नए बिजनेस मॉडल और तकनीक आधारित स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार के अनगिनत अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।
उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे सफल उद्यमियों की जीवनी पढ़ें और उनसे प्रेरणा लें, क्योंकि अधिकांश ने बिना किसी अनुभव और सीमित पूंजी के साथ शुरुआत कर आज की ऊंचाइयों को छुआ है।
कार्यशाला में बैंक प्रतिनिधियों को भी संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा आज ₹5 लाख का ऋण लेकर सफल होता है, तो कल ₹50 लाख के ऋण का हकदार भी बनेगा और बैंक को भी लाभ मिलेगा।
समाधान समिति के सदस्य मोहित ने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रोजेक्ट रिपोर्ट किसी एक्सपर्ट से बनवाएं ताकि ऋण प्रक्रिया में बाधाएं न आएं। उन्होंने उद्योग क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था का मेरुदंड बताते हुए सभी से जुड़ने की अपील की।
उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र ने योजना की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि युवाओं को ब्याज और गारंटी मुक्त ऋण के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। विभाग की वेबसाइट पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बिजनेस आइडिया के फार्मेट भी दिए गए हैं। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं प्रशिक्षित युवा शामिल हुए। जिला अग्रणी प्रबंधक राम चन्द्र साहा, आरसेटी निदेशक सुरेन्द्र यादव, सहायक प्रबंधक अजय परिहार समेत कई अधिकारी मौजूद र













