उत्तर प्रदेशखास खबर

एसएसपी जशपुर ने बदले दो थानों व एक चौकी के प्रभारी,थानों/ चौकी के प्रभारी के साथ साथ चार सहायक उप निरीक्षकों को भी किया गया स्थानांतरित

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो थानों क्रमशः थाना सन्ना, थाना आस्ता व चौकी कोतबा के प्रभारी अधिकारियों की अदला बदली की गई है

, थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक श्री बृजेश यादव को चौकी प्रभारी कोतबा, चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी आस्ता व थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह को थाना प्रभारी सन्ना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


थाना प्रभारियों के साथ साथ चार सहायक उप निरीक्षकों को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा स्थानांतरित किया गया है, जो निम्नानुसार है,

सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे को थाना पत्थलगांव से थाना कांसाबेल, सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा को थाना कांसाबेल से थाना तपकरा, सहायक उप निरीक्षक संत कुमार चौहान को यातायात पत्थलगांव से रक्षित केंद्र जशपुर तथा सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को यातायात जशपुर से यातायात पत्थलगांव स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *