प्रेम नगर थाना प्रभारी विराट बीशी ने छात्र-छात्राओं को दी शिक्षा और संस्कार कीचंदन नगर हाई स्कूल में विद्यार्थियों को फॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध व पारिवारिक मूल्यों पर दी गई जानकारी

प्रेम नगर, सूरजपुर | राष्ट्रीय हिंदी दैनिक प्रथा प्रतिज्ञा समाचार
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के नव पदस्थ थाना प्रभारी विराट बीशी ने चंदन नगर हाई स्कूल में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार की महत्ता बताते हुए फॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशा मुक्ति, नए कानूनों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए परिवार की संख्या पूछी, जहां अधिकतर बच्चों ने राशन कार्ड में दर्ज नामों के आधार पर उत्तर दिया। इस पर थाना प्रभारी ने समझाया कि परिवार केवल माता-पिता और भाई-बहन तक सीमित नहीं, बल्कि चाचा, ताऊ व उनके बच्चे भी परिवार का हिस्सा होते हैं। उन्होंने संयुक्त परिवार की महत्ता पर भी बल दिया।
उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि हम अपने पिता के नाम से क्यों पहचाने जाते हैं, जिस पर एक छात्र ने गुणसूत्र (जीन) के कारण उत्तर दिया। इस उत्तर की सराहना करते हुए उन्होंने भारतीय परंपरा की वैज्ञानिक प्रमाणिकता पर भी प्रकाश डाला।
थाना प्रभारी ने छात्रों को साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि मोबाइल का प्रयोग सोच-समझकर करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी को भाई-बहन जैसे रिश्तों की भावना से रहना चाहिए तथा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।
गुरु-शिष्य परंपरा को समझाते हुए उन्होंने कबीर का दोहा
“गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है, गढ़ि गढ़ि काढ़े खोट…”
का उदाहरण दिया और कहा कि शिक्षकों की बातें जीवन में आदर्श और सफलता का मार्ग दिखाती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने छात्रों में नैतिक जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और कानूनी ज्ञान को मज़बूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभ













