खास खबर

राजगढ़ साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 303 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए गएबरामद मोबाइल की कुल कीमत ₹51 लाख, एसपी अमित तोलानी ने दी जानकारी

राजगढ़, म.प्र।
राजगढ़ जिले की साइबर सेल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा 303 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत ₹51 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने यह मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर एक मिसाल कायम की है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई राज्य साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मोबाइलों की तलाश टेक्निकल सर्विलांस, ट्रैकिंग सिस्टम और विभिन्न नेटवर्क्स के माध्यम से की गई, जिसके बाद उन्हें संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाया गया।

मोबाइल वापसी के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार जताया और कहा कि उम्मीद नहीं थी कि खोया हुआ फोन वापस मिलेगा।

एसपी श्री अमित तोलानी ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनता को त्वरित न्याय और सहायता मिल सके। साइबर सेल की इस उपलब्धि से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *