खास खबर
सर्पदंश से 11 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में पसरा मातमविकास नगर मोहल्ले की घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बांदा (तिंदवारी)। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर मोहल्ले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 11 वर्षीय बच्ची रीना की सर्पदंश से मौत हो गई। मासूम रीना मोहल्ले में खेल रही थी, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।
परिजनों ने बताया कि बच्ची के चिल्लाने पर सभी भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रीना की हालत बिगड़ चुकी थी। उसे तुरंत तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
रीना की असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन बेसुध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और सर्पदंश जैसी घटनाओं से बचाव के लिए अभियान चलाया जाए।
🕯️ रीना की उम्र मात्र 11 वर्ष थी।













