प्रयागराज में संदिग्ध हालात में युवती ने लगाई फांसी, कार की किश्त और घरेलू कलह से थी परेशानसुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच
प्रयागराज में संदिग्ध हालात में युवती ने लगाई फांसी, कार की किश्त और घरेलू कलह से थी परेशान सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा इलाके में एक 30 वर्षीय युवती श्रेया उर्फ रोशनी का शव सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। श्रेया की नानी चंद्रकला रानी चौरसिया ने बताया कि वह घरेलू विवाद और लोन पर खरीदी गई कार की किश्तें न जमा कर पाने की वजह से काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जानकारी के अनुसार, श्रेया बचपन से ही अपनी नानी के साथ कटरा क्षेत्र में रह रही थी। वर्ष 2017 में उसने सिविल लाइंस निवासी प्रियांशु तिवारी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन तीन साल बाद रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। वर्ष 2022 में वह अपनी बेटी अंबिका के साथ नानी के घर वापस आ गई और प्रियांशु से तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर कर दिया। बेटी को नैनी के एक स्कूल के हॉस्टल में भर्ती कराया और खुद एक निजी बैंक में काम करने लगी। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही श्रेया ने लोन पर एक कार खरीदी थी, जिसकी किश्तें समय पर न दे पाने की चिंता उसे लगातार परेशान कर रही थी। रविवार की शाम वह बाहर से लौटी और सीधे अपने कमरे में चली गई। सोमवार सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो नानी ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिवारवालों की मानें तो श्रेया मानसिक रूप से तनाव में थी। पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए मोबाइल डेटा और अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है

प्रयागराज।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा इलाके में एक 30 वर्षीय युवती श्रेया उर्फ रोशनी का शव सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। श्रेया की नानी चंद्रकला रानी चौरसिया ने बताया कि वह घरेलू विवाद और लोन पर खरीदी गई कार की किश्तें न जमा कर पाने की वजह से काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
जानकारी के अनुसार, श्रेया बचपन से ही अपनी नानी के साथ कटरा क्षेत्र में रह रही थी। वर्ष 2017 में उसने सिविल लाइंस निवासी प्रियांशु तिवारी से प्रेम विवाह किया था, लेकिन तीन साल बाद रिश्तों में तनाव शुरू हो गया। वर्ष 2022 में वह अपनी बेटी अंबिका के साथ नानी के घर वापस आ गई और प्रियांशु से तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर कर दिया। बेटी को नैनी के एक स्कूल के हॉस्टल में भर्ती कराया और खुद एक निजी बैंक में काम करने लगी।
बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही श्रेया ने लोन पर एक कार खरीदी थी, जिसकी किश्तें समय पर न दे पाने की चिंता उसे लगातार परेशान कर रही थी। रविवार की शाम वह बाहर से लौटी और सीधे अपने कमरे में चली गई। सोमवार सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो नानी ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटकी मिली।
मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
परिवारवालों की मानें तो श्रेया मानसिक रूप से तनाव में थी। पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए मोबाइल डेटा और अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही













