शराब के नशे में पति-पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति लाले बसोर और उसकी पत्नी बिट्टन बसोर के बीच किसी बात को लेकर देर रात विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे, जिससे झगड़ा हिंसक हो गया। इस दौरान लाले ने गुस्से में आकर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पति की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज — बरगवां थाना क्षेत्र के गोदवाली गांव की घटना
(सिंगरौली) — बीती रात बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदवाली गांव में एक दर्दनाक पारिवारिक घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति लाले बसोर और उसकी पत्नी बिट्टन बसोर के बीच किसी बात को लेकर देर रात विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे, जिससे झगड़ा हिंसक हो गया। इस दौरान लाले ने गुस्से में आकर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद लाले ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सुबह होते ही जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो बरगवां थाने की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस निरीक्षक राकेश साहू ने बताया कि आरोपी पति की हालत गंभीर थी, जिसे तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना के समय और कौन-कौन मौजूद था