राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, कहा- उनकी भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा

सीएम यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के सांसद विदेश में बात कर रहे हैं और राहुल गांधी नादान तरीके से बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की एक गरिमा होती है। राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर अब भाजपा ने तीखी पलटवार किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष राहु गांधी मर्यादा छोड़कर जिस तरह से बात कर रहे हैं वो संस्कारों के खिलाफ है। उन्होंने भोपाल में दादी इंदिरा गांधी को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के संबंध में जो बयान दिया, उससे उनका हल्का पन सामने आता है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना की कटु शब्दों में निंदा की। 

सीएम यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के सांसद विदेश में बात कर रहे हैं और राहुल गांधी नादान तरीके से बात कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की एक गरिमा होती है। राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इन्हीं सब कारणों की वजह से राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता है। ऐसे बयान पर उनके साथ वाले ताली बजा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे। इस पूरी घटना की कांग्रेस को कीमत चुकानी होगी।

दरअसल, मंगलवार को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था- इन पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर करके सीजफायर कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का चरित्र है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में  इंदिरा गांधी को जो करना था वो उन्होंने किया। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल सरेंडर करने वाले लोग नहीं थे। ये सुपर पॉवर से लड़ने वाले लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *