जिलासीईओ Collector Office Singrauli सिंगरौली में पंचायत रोजगार सचिव पर लगे आरोप फर्जी! सुमन द्विवेदी को बेवजह घसीटने की कोशिश

सिंगरौली। ग्राम पंचायत पड़री क्षेत्र से सहायक सचिव (रोजगार सचिव) सुमन द्विवेदी पर लगाए गए आरोप अब सवालों के घेरे में हैं। हाल ही में दिलीप नामक व्यक्ति द्वारा कलेक्टर को एक आवेदन दिया गया था, जिसमें सुमन द्विवेदी पर अनियमितता और दबंगई जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आवेदन पूरी तरह फर्जी है और बिना किसी सबूत के लगाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुमन द्विवेदी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी आवेदन लगाना और किसी को झूठे मामलों में फँसाना न केवल गलत है बल्कि इससे समाज में गलत संदेश जाता है। यह भी कहा गया कि सुमन द्विवेदी पूरी तरह निर्दोष हैं और उन्हें बेवजह नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों का बयान
“सुमन द्विवेदी हमारे बीच ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करती हैं। उन पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस तरह के फर्जी आवेदनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।”













