अवैध रेत परिवहन पर जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी मशीन जब्त सिंगरौली (म.प्र.)। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से थाना जियावन पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं जेसीबी मशीन को जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की नीले रंग की सोनालिका कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगभग 3 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। मौके से एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन भी पकड़ी गई, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। जब्त रेत की अनुमानित कीमत 5 हजार रुपये है। इस मामले में वाहन स्वामी राज मिश्रा पिता राघव प्रसाद मिश्रा (उम्र 23 वर्ष), निवासी मझौना, थाना जियावन, जिला सिंगरौली के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खनिज अधिनियम एवं 51/177 एमवी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशनी कुर्मी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना जियावन पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध रेत परिवहन पर जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी मशीन जब्त
सिंगरौली (म.प्र.)।
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से थाना जियावन पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं जेसीबी मशीन को जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की नीले रंग की सोनालिका कंपनी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगभग 3 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। मौके से एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन भी पकड़ी गई, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। जब्त रेत की अनुमानित कीमत 5 हजार रुपये है।
इस मामले में वाहन स्वामी राज मिश्रा पिता राघव प्रसाद मिश्रा (उम्र 23 वर्ष), निवासी मझौना, थाना जियावन, जिला सिंगरौली के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, 4/21 खनिज अधिनियम एवं 51/177 एमवी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशनी कुर्मी के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में थाना जियावन पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।













