02 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले का ईनामी आरोपी बैंगलौर से गिरफ्तारसिंगरौली।
जयंत पुलिस ने रोज गार्डन जयंत में 02 वर्ष पूर्व फायर कर हत्या के प्रयास की गंभीर घटना में फरार चल रहे ₹10 हजार के ईनामी मुख्य आरोपी को बैंगलौर (कर्नाटक) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

जयंत पुलिस ने रोज गार्डन जयंत में 02 वर्ष पूर्व फायर कर हत्या के प्रयास की गंभीर घटना में फरार चल रहे ₹10 हजार के ईनामी मुख्य आरोपी को बैंगलौर (कर्नाटक) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते की निगरानी तथा थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक सिंह पिता कौशल किशोर सिंह निवासी जैतपुर जयंत घटना के बाद से फरार था। साइबर सेल की सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस कर दिनांक 10 जनवरी 2026 को जिला तुमकूरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को सिंगरौली लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में जयंत पुलिस टीम एवं साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।













