पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई—फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निराकरणसिंगरौली।
आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत की गईं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक श्रीमती शीतला यादव, उप निरीक्षक श्री स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा।