खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएँ

सिंगरौली जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार 06 जनवरी 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।


सिंगरौली | ब्यूरो रिपोर्ट✍️ बबलू प्रसाद विश्वकर्मा


सिंगरौली जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार 06 जनवरी 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता के साथ ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *