सिंगरौली | 18 दिसंबर 2025यातायात थाना सिंगरौली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 ट्रक चालकों
यातायात थाना सिंगरौली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 ट्रक चालकों के वाहन जप्त कर न्यायालय भेजे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में की गई।

सिंगरौली | 18 दिसंबर 2025

दिनांक 17-18 दिसंबर की मध्यरात्रि को निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराने ट्रैफिक तिराहा पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 37 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 7 ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
यातायात पुलिस की लगातार कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। साथ ही न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित कराने का प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर