ब्रेकिंग न्यूज़ — पड़री क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी का नया तरीका उजागर, ‘निति…’ और ‘देवें…’ के नाम फिर चर्चा में

सिंगरौली / पड़री
पड़री क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी का मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में निति… और देवें… नामक दो व्यक्तियों की जोड़ी बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से सीसीएल का कोयला चोरी करवाने में सक्रिय बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि ये दोनों प्रतिदिन 35 से 40 मोटरसाइकिलों की मदद से छोटे-छोटे बैगों में कोयला निकालकर बाहर भेजते हैं, जिसके बाद बाहरी इलाके में पहुँचकर जेसीबी मशीनों से टेलर (हाइवा/ट्रेलर) में बड़े स्तर पर लोडिंग की जाती है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया रोजाना चलती है और कोयले को अलग-अलग मार्गों से बाहर खपाया जाता है। यह भी चर्चा है कि इस काम में “मोहन्” नाम का व्यक्ति कौन है और उसकी भूमिका क्या है—यह स्थानीय स्तर पर बड़ा सवाल बन गया है।
सिंगरौली पुलिस की निगरानी पर भी उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर यह धंधा चलना सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस गिरोह की जाँच कर वास्तविकता सामने लाने और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों का दावा
- प्रतिदिन 35–40 मोटरसाइकिलों से कोयला की निकासी
- बाहरी क्षेत्र में जेसीबी के ज़रिए बड़े वाहनों में लोडिंग
- ‘निति…’ और ‘देवें…’ के नाम प्रमुख रूप से सामने
- “मोहन्” की भूमिका को लेकर स्थानीय चर्चा तेज
- ग्रामीणों ने सिंगरौली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग













