ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध शराब के विरुद्ध सासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भापुसे) के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रीय सिन्हा (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी सासन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उप निरीक्षक संदीप नामदेव, चौकी प्रभारी सासन, कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार तथा थाना प्रभारी बैढ़न के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 22 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा 10 प्लास्टिक डिब्बों में रखा महुआ लाहन नष्ट कराया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 3150 रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी आरत सिंह गोड़ (पिता – दिलबरन सिंह गोड़, उम्र 36 वर्ष, निवासी झांझी टोला, चौकी सासन, थाना बैढ़न) को मौके से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक विवेचना की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में उप.निरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि. विजय अग्निहोत्री, प्र.आर. संतोष साकेत, प्र.आर. मो. कौसर, प्र.आर. हेमराज पटेल, आर. अरविन्द सिंह, आर. लल्लू सिंह, आर. जितेन्द्र और आर. अनिल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *