अपराधब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

ब्रेकिंग न्यूज़ – सिंगरौली

गोरबी चौकी क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी बेखौफ जारी, सोलंग मोड़ के ‘खान जी’ पर संरक्षण देने के गंभीर आरोप
हाईवे पर दौड़ रहे टेलर जैसे वाहन, NCL गोरबी तक पहुंच रहा चोरी का कोयला
मामला जल्द पहुँचेगा आईजी तक

सिंगरौली। गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से कोयले की चोरी का खेल तेज़ी से जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस पूरे अवैध कारोबार को सोलंग मोड़ के खान जी के इशारे पर संरक्षण मिल रहा है, जिसके चलते रोजाना बेहिसाब कोयला चोरी होकर हाईवे पर टेलर जैसे बड़े वाहनों में लदा हुआ सीधे NCL गोरबी इलाके तक पहुँच रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गोरबी चौकी पुलिस की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर अवैध कोयले की ढुलाई हो रही है, मगर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा होता है। हाईवे पर दिन-रात कोयले से भरे भारी वाहन दौड़ते देख लोगों में रोष है।

सूत्र बताते हैं कि यह मामला अब बड़ा रूप ले चुका है और जल्द ही इसकी शिकायत आईजी स्तर तक पहुँचाई जाएगी, ताकि प्रभावशाली संरक्षणकर्ताओं और अवैध कोयला माफिया पर सख्त कार्रवाई हो सके।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध नेटवर्क को तुरंत बंद कराया जाए, नहीं तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *