श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल कसर में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
कसर। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न रंगारंग एवं रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास व उमंग का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों में भाग लेते हुए बच्चे बेहद आनंदित, उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आए। विजेताओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रशासन ने पुरस्कार वितरण भी किया, जिससे बच्चों में और अधिक उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने बाल दिवस को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम, खेल और गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलता है।