ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

दीपावली से पहले पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें — कलेक्टर गौरव बैनल

सिंगरौली, 13 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली त्योहार से पूर्व जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय खाद्यान्न दुकानों से शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को खाद्यान्न से वंचित न रखा जाए तथा त्योहार के पहले सभी दुकानों में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध रहे।


सिंगरौली, 13 अक्टूबर 2025।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली त्योहार से पूर्व जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय खाद्यान्न दुकानों से शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को खाद्यान्न से वंचित न रखा जाए तथा त्योहार के पहले सभी दुकानों में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध रहे।

कलेक्टर श्री बैनल ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।


⚖️ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि उपखंड अधिकारी स्वयं तहसील न्यायालयों का निरीक्षण करें, यह सुनिश्चित करें कि कोर्ट समय पर संचालित हो और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पटवारी सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से अपने हल्कों में रहकर काश्तकारों की समस्याओं का निराकरण करें और की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित तहसीलदार को दें।


दीपावली पर नकली मावा-जांच के लिए अभियान

त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को निर्देश दिए कि नकली खोवा-मावा की जांच हेतु टीम गठित करें और सैंपलिंग अभियान चलाएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भी इस अभियान में विशेष सहयोग देने के निर्देश दिए।


छात्रावासों और आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने के निर्देश

कलेक्टर ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों में साफ-सफाई, गुणवत्तायुक्त भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा अधिकारी स्वयं भ्रमण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र समय पर संचालित हों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, और विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


वाहन व रेत परिवहन पर निगरानी के निर्देश

कलेक्टर श्री बैनल ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वाहनों की नियमित जांच करें, कोई भी वाहन अवैध रूप से संचालित न रहे, तथा कोल परिवहन के वाहन निर्धारित रूट और समय पर ही चलें ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके।

इसी प्रकार माइनिंग अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध रेत परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।


नगर निगम को मॉडल रोड सुधार के निर्देश

कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि मॉडल रोड सुधार हेतु एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र सुधार कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।


सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई आवेदनों पर सख्त रुख

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण एक सप्ताह के भीतर किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लंबित प्रकरणों पर संतोषजनक उत्तर न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

इसी क्रम में, महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ द्वारा सीएम हेल्पलाइन में सही जवाब दर्ज न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


बैठक में रहे उपस्थित अधिकारी

बैठक में संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, संजीव पांडेय,
एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव,
एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा,
डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान,
जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर,
डीटीओ विक्रम सिंह राठौर, माइनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल,
सहायक संचालक कृषि मनोज सिंह, डीईओ एस.बी. सिंह,
डीपीसी आर.एल. शुक्ला, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप,
डीपीओ जितेंद्र गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चन्द्रवंशी,
सीएमएचओ पुष्पराज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *