युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 16 अक्टूबर को — बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सिंगरौली, 7 अक्टूबर 2025: जिले के बेरोजगार युवाओं और युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा संगम स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।

सिंगरौली, 7 अक्टूबर 2025:
जिले के बेरोजगार युवाओं और युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से युवा संगम स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।
यह मेला कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय सिंगरौली, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन तिथि: 16 अक्टूबर 2025
🕚 समय: प्रातः 11 बजे से
स्थान: रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सिंगरौली
मेले में जिले सहित प्रदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी जिनमें —
महान एनर्जी लिमिटेड, अदानी पावर, रिलायंस सासन पावर लिमिटेड, रिलायंस कोल माइंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जे.पी. कोल माइंस, त्रिमुला इंडस्ट्रीज, कॉसमोस आयरन एंड पावर, आदित्य बिरला कैपिटल, एस.आई.एस. सिक्योरिटी, टाटा ए.आई.ए., भारत सिक्योरिटी एजेंसी सहित अन्य प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं।
इन कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता: 5वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, स्नातक एवं परास्नातक आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
वेतनमान: कंपनी के नियमानुसार
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 16 अक्टूबर को मेले में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त करने का अवसर पा सकते हैं।
💬 कलेक्टर गौरव बैनल ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना













