ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली ब्रेकिंग न्यूज़ जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 पिकअप वाहनों में भरी 36 भैंसें जब्त, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सिंगरौली। जियावन थाना पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं को ले जाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम उमरहर लोहरा बांध के पास छापेमारी कर 6 पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक भैंसों को ठूंसकर ले जाते हुए पकड़ा।

जांच के दौरान वाहनों में कुल 36 भैंसें पाई गईं, जिन्हें अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सभी वाहनों को जब्त कर लिया और चालकों के खिलाफ धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

जियावन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पशु परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये पशु कहां से लाए जा रहे थे और कहां ले जाए जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *