यातायात अभियान में जोन में प्रथम एवं प्रदेश के टॉप-10 जिलों में सिंगरौली
सिंगरौली, 23 सितम्बर 2025। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 08 सितम्बर से 22 सितम्बर तक चलाए गए 15 दिवसीय यातायात अभियान में सिंगरौली जिले ने सराहनीय उपलब्धि हासिल की है।

सिंगरौली, 23 सितम्बर 2025।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 08 सितम्बर से 22 सितम्बर तक चलाए गए 15 दिवसीय यातायात अभियान में सिंगरौली जिले ने सराहनीय उपलब्धि हासिल की है।
रीवा संभाग में प्रथम स्थान
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई रैंकिंग में सिंगरौली जिले को रीवा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं पूरे प्रदेश की टॉप-10 सूची में भी जिले ने जगह बनाई है।
4349 वाहनों पर कार्यवाही – 18.50 लाख जुर्माना
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 4349 वाहनों पर कार्रवाई की गई और करीब 18,50,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
दुर्घटनाओं में कमी
अभियान के दौरान की गई सख्त कार्रवाई और जागरूकता के चलते सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
- सड़क दुर्घटनाओं में 10% कमी
- मृतकों की संख्या में 10% कमी
- घायलों की संख्या में 12% कमी
विशेष जागरूकता अभियान
जिले के स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में भी छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा योजनाओं का प्रचार
अभियान के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिनमें प्रमुख हैं:
- राहबीर योजना : सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 पुरस्कार।
- हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना : मृतक के परिजनों को ₹2 लाख तथा गंभीर घायल को ₹50,000 की सहायता राशि। (अब तक 58 प्रकरण भेजे गए, 11 में मुआवजा वितरित)
- कैशलेस योजना : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में 7 दिन तक या ₹1,50,000 तक का निःशुल्क इलाज।













