सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज से
सिंगरौली। युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु “सांसद खेल महोत्सव 2025” का शुभारंभ कल दिनांक 21 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे से अम्बेडकर स्टेडियम, एनटीपीसी विन्ध्यनगर में किया जा रहा है।

विन्ध्यनगर में अम्बेडकर स्टेडियम बनेगा खेल प्रतिभाओं का साक्षी
सिंगरौली।
युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु “सांसद खेल महोत्सव 2025” का शुभारंभ कल दिनांक 21 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे से अम्बेडकर स्टेडियम, एनटीपीसी विन्ध्यनगर में किया जा रहा है।
यह भव्य महोत्सव 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसमें जिलेभर के युवा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव का उद्देश्य फिट इंडिया, खेलो इंडिया की तर्ज पर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह में जिले के गणमान्यजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस अवसर पर जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं से निवेदन है कि उद्घाटन समारोह की कवरेज हेतु सादर आमंत्रित ह













