ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में रेत माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मगर सवाल बाकी

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना माडा पुलिस ने ग्राम गहिलगर न्यार नदी से रेत चोरी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना माडा पुलिस ने ग्राम गहिलगर न्यार नदी से रेत चोरी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

प्रेस नोट के अनुसार, थाना प्रभारी माडा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में टीम को 17 सितंबर की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम गहिलगर न्यार नदी से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर को रेत से भरी ट्रॉली सहित पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित उसे थाने में खड़ा करवा दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ आरक्षक धीरेंद्र पटेल, बालकृष्ण चिव, पारितोष सिंह, राजकुमार सिंह, अखिल साहू और गिरजेशराम बिंदु की सराहनीय भूमिका रही।


एक पर कार्रवाई, दर्जनों पर चुप्पी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई महज़ ‘औपचारिकता’ साबित हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस आए दिन एक-दो ट्रैक्टर जब्त कर प्रेस नोट जारी कर देती है, लेकिन इसके पीछे दर्जनों ट्रैक्टर रात-दिन अवैध रेत का कारोबार खुलेआम चला रहे हैं।

लोगों का आरोप है कि जब एक्शन दिखाना होता है, तो एक-दो गाड़ियों पर शिकंजा कस दिया जाता है, जबकि असल में पूरे क्षेत्र में रेत माफियाओं का बोलबाला बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में रेत की चोरी बिना मिलीभगत के कैसे संभव है?


जनता की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर सिर्फ औपचारिक कार्रवाई न की जाए, बल्कि बड़े नेटवर्क को पकड़कर इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

👉 निष्कर्ष: एक ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई दिखावे के लिए काफी है, लेकिन असल जड़ तक पहुंचे बिना यह खेल कभी खत्म नहीं होग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *