ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसी बस पर गिरी हाई वोल्टेज लाइन, टली बड़ी दुर्घटना

सिंगरौली। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसी की लापरवाही से छात्रों की जान पर बन आई। सोमवार सुबह करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच कॉलेज के लिए आ रही छात्र बस पर 240 वोल्ट का तार कॉलेज मोड़ के पास गिर पड़ा। इस दौरान बस में 100 से अधिक छात्र सवार थे। गनीमत रही कि उसी समय विद्युत आपूर्ति बंद थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

सवाल उठे: जिम्मेदार कौन?

घटना के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि दोष किसका है — विद्युत विभाग का या कॉलेज प्रबंधन का?

  • एक ओर जहां विद्युत विभाग द्वारा तारों का जाल लापरवाही से फैलाया गया है, वहीं
  • दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधन भी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता, क्योंकि छात्रों के लिए रोजाना निर्धारित रूट पर आने-जाने के दौरान संभावित अवरोधों की जानकारी रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

प्रबंधन की लापरवाही

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन कुंभकर्ण की नींद सो रहा है। यदि कल विद्युत आपूर्ति चालू रहती तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे। यह केवल सौभाग्य ही था कि अनहोनी टल गई, अन्यथा सैकड़ों घरों में मातम छा जाता।

लोगों की मांग

ग्रामीणों और अभिभावकों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। विद्युत विभाग को तारों की व्यवस्थित मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तथा कॉलेज प्रबंधन को भी छात्रों की सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान देना चाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *