ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
वर्षों से अधर में लटका सोन ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा, 20 सितंबर से शुरू होगा वाहनों का आवागमन
सिंगरौली। लंबे समय से निर्माणाधीन सोन नदी पुल (सोन ब्रिज) आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। बरसों से अधर में लटके इस पुल का नव-निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। प्रशासन ने घोषणा की है कि आगामी 20 सितंबर से इस पुल पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों के लिए यह पुल किसी सौगात से कम नहीं है। पुल चालू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में भी बड़ी राहत मिलेगी। अब तक लोगों को आवागमन के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, लेकिन इस पुल के शुरू हो जाने से समय और दूरी दोनों की बचत होगी।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुल निर्माण पूर्ण होने पर खुशी जताई है और कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।