अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही: भैंसों से भरा वाहन जप्त, चालक पर कार्यवाही
सिंगरौली। थाना जियावन पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। पुलिस टीम ने वाहन से 06 भैंसों को क्रूरता पूर्वक भरा हुआ पाया।

सिंगरौली। थाना जियावन पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। पुलिस टीम ने वाहन से 06 भैंसों को क्रूरता पूर्वक भरा हुआ पाया।
मौके पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी भैंसों को सुरक्षित कराया और वाहन को जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बिना अनुमति और अमानवीय ढंग से पशुओं को ले जाना दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की कार्रवाई से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि पशुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 #सिंगरौली_पुलिस
👉 #जियावन_थाना