ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दादर क्षेत्र में सड़क धंसने से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर संकट

रामपुरवा। ग्राम पंचायत दादर क्षेत्र में हुई लगातार भारी वर्षा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी मुख्य सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। तेज बारिश के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा धंसकर नीचे चला गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

सड़क धंसने से सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों और स्कूल बसों को हो रही है। बसों के आवागमन पर रोक लग गई है, जिसके कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आम जनता भी इस स्थिति से बेहद परेशान है, क्योंकि यह मार्ग दादर क्षेत्र को कई गांवों से जोड़ता है और दैनिक यातायात का प्रमुख साधन है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क की मरम्मत कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी यह सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त होती है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है – “अगर सड़क की मरम्मत तत्काल नहीं की गई, तो आम जनजीवन और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडराता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *