ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
मोरवा की 4 नाबालिकाएं पटना से सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द
सिंगरौली। थाना मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक यूपी सिंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा 4 नाबालिकाओं को पटना (बिहार) से सकुशल बरामद कर लिया है।

सिंगरौली। थाना मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक यूपी सिंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा 4 नाबालिकाओं को पटना (बिहार) से सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों मोरवा थाना क्षेत्र से 4 नाबालिकाएं लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मुखबिरों की मदद से बच्चों की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद विशेष टीम को बिहार भेजा गया, जहां से सभी नाबालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी यूपी सिंह ने बताया कि बरामद की गई सभी नाबालिकाओं को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की सक्रियता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।