बैढ़न में पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप पर उठे सवाल
बैढ़न। जिला सिंगरौली के यातायात पुलिस थाना के पास स्थित पुलिस वेलफेयर सोसाइटी पेट्रोल पंप इन दिनों लोगों की चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आम जनता की सुविधा के नाम पर शुरू किए गए इस पंप का रवैया अब सवालों के घेरे में आ गया है।

बैढ़न। जिला सिंगरौली के यातायात पुलिस थाना के पास स्थित पुलिस वेलफेयर सोसाइटी पेट्रोल पंप इन दिनों लोगों की चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आम जनता की सुविधा के नाम पर शुरू किए गए इस पंप का रवैया अब सवालों के घेरे में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, यहां आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल बोतल या डिब्बे में देने से साफ मना कर दिया जाता है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों द्वारा कई बार ग्राहकों को भगा देने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
ग्रामीण अंचल से आने वाले लोग बताते हैं कि कई बार उनके पास गाड़ी नहीं होती, बल्कि उन्हें बोतल या छोटे डिब्बों में ईंधन खरीदकर ले जाना पड़ता है। ऐसे में पंप की यह मनमानी उनके लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि—
यदि बोतल में ईंधन देना नियम विरुद्ध है, तो इसकी स्पष्ट जानकारी पंप पर बोर्ड लगाकर क्यों नहीं दी गई?
यदि यह नियम लागू है, तो अन्य पंपों पर ग्राहकों को बोतल/डिब्बे में ईंधन कैसे उपलब्ध कराया जा रहा है?
और यदि नियम नहीं है, तो यह पंप आम जनता को क्यों परेशान कर रहा है?
सूत्रों की मानें तो कई बार लोगों की गाड़ियाँ बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं या ईंधन खत्म हो जाता है। ऐसे में बोतल या डिब्बे में पेट्रोल-डीजल लेना ही उनकी मजबूरी होती है। लेकिन पंप का यह रवैया लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है।
जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की चुप्पी ने इस मामले को और संदिग्ध बना दिया है। अब देखना यह होगा कि आम जनता की सुविधा से जुड़े इस मुद्दे पर कब और कैसी कार्रवाई होती हैं













