अपराधमध्य प्रदेशसिंगरौली
खुटार पुलिस पर गंभीर आरोप : ढाबा संचालकों व शराब माफियाओं से वसूली का मामला उजागर
सिंगरौली। जिले के खुटार क्षेत्र की पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी खुटार खुलेआम ढाबा संचालकों और शराब माफियाओं से अवैध वसूली कर रहे हैं।

सिंगरौली।
जिले के खुटार क्षेत्र की पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी खुटार खुलेआम ढाबा संचालकों और शराब माफियाओं से अवैध वसूली कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस पुलिस को अवैध कारोबार पर रोक लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही पुलिस सुरक्षा की आड़ में अवैध गतिविधियों से लाभ उठा रही है। हालात यह हैं कि ढाबों के बाहर खुलेआम शराब परोसी जा रही है और पुलिस की गाड़ी वहां रुककर कथित रूप से वसूली करती नजर आती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार और तेजी से बढ़ेगा।













