अपराधब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस चौकी सासन की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन पर नकेल कसते हुए पुलिस चौकी सासन (थाना बैढ़न) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव ने पुलिस बल के साथ ग्राम शासन शिव पहाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर एक बिना नंबर का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ पकड़ा।


सिंगरौली।
जिले में अवैध रेत परिवहन पर नकेल कसते हुए पुलिस चौकी सासन (थाना बैढ़न) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव ने पुलिस बल के साथ ग्राम शासन शिव पहाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर एक बिना नंबर का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ पकड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके पर खड़ा पाकर जप्त किया। जब्ती की कार्यवाही गवाहों की मौजूदगी में सुबह 07:30 बजे की गई।

जब्त वाहन का विवरण

  • वाहन: स्वराज ट्रैक्टर (बिना नंबर)
  • इंजन नंबर: CJ1353/SDM24199
  • चेचिस नंबर: MBNAK49ADMTM53897
  • लोड रेत की अनुमानित कीमत: ₹6,05,000/- (छः लाख पाँच हज़ार रुपए)

कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध चौकी शासन में अपराध क्रमांक 0184/2025 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान-खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उनि. संदीप नामदेव, प्रआर. संतोष साकेत, हेमराज पटेल, बलराज सिंह, आर. राजकुमार शाक्य, मुकेश पटेल और जितेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के निर्देशन में की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *