अवैध रेत परिवहन पर सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सिंगरौली। दिनांक 03 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जियावन डॉ. जानेंद्र सिंह एवं विशेष पुलिस टीम ने अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन कर रहे एक हाईवा और 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा।

सिंगरौली। दिनांक 03 सितंबर 2025
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जियावन डॉ. जानेंद्र सिंह एवं विशेष पुलिस टीम ने अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन कर रहे एक हाईवा और 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा।
जब्त वाहन एवं कीमतें
- हाईवा (UP64BT4389) रेत लोड कीमत – ₹40,40,000
- बिना नंबर सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर – ₹3,13,000
- बिना नंबर नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर – ₹3,78,000
- बिना नंबर नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर – ₹3,08,000
घटना का विवरण
सूचना मिलने पर एसडीओपी देवसर एवं थाना प्रभारी जियावन की टीम ने घेराबंदी कर हाईवा और ट्रैक्टरों को पकड़ा। पकड़े गए वाहनों में रेत अवैध रूप से भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालकों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए।
हाईवा का चालक शिवकरन यादव पिता रामबहोर यादव निवासी महरैली, थाना बैढन तथा ट्रैक्टर चालक अजीत तिवारी पिता संजय तिवारी निवासी महुगवां थाना जियावन होना बताया गया। पुलिस की कार्यवाही के दौरान एक ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
मुकदमा दर्ज
वाहनों को जब्त कर आरोपियों पर धारा 303(2), 317(5) भा.दं.वि. एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का सख्त संदेश
एसडीओपी देवसर ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। जिले में अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तस्वीर में पुलिस टीम जब्त किए गए ट्रैक्टरों के साथ नजर आ रही













