ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

सिंगरौली की साक्षी विश्वकर्मा ने संभागीय आर्चरी प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान हासिल, राज्य स्तर पर चयनित

सिंगरौली। जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने संभागीय स्तरीय आर्चरी (Archery) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया


सिंगरौली।
जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने संभागीय स्तरीय आर्चरी (Archery) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया।

अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर साक्षी ने न केवल सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया बल्कि अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई हैं।

विद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षकों एवं परिजनों ने साक्षी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि “साक्षी की यह उपलब्धि संपूर्ण जिले के लिए प्रेरणादायी है और निश्चित ही राज्य स्तर पर भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी।”

जिले के खेल प्रेमियों एवं विद्यार्थियों के बीच साक्षी की यह सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *