बड़ी खबर — बस चालक से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस चालक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली।

मामला इस प्रकार है
दिनांक 30 अगस्त 2025 को फरियादी बस चालक विनोद कुमार साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मलगा थाना माड़ा, जिला सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बस (क्रमांक MP66ZA4029) को अदानी पावर प्लांट बघवार से लेकर आ रहा था। रात करीब 8:30 बजे बस कंपनी के पास उसकी बस वैन क्र. MP66ZE2573 से भिड़ गई। इसी बात को लेकर 3-4 व्यक्तियों ने माजन मोड़ के पास चालक से विवाद कर मारपीट की और आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी
- आशिष कुमार शाह पिता रामप्रसाद शाह, उम्र 22 वर्ष निवासी नंदगांव
- शालालाल शाह पिता शिवप्रसाद शाह, उम्र 40 वर्ष निवासी अमझर थाना नवागढ़
- कन्हैयालाल वर्मा पिता स्व. हीरालाल वर्मा, उम्र 27 वर्ष निवासी नंदगांव थाना नवागढ़
पुलिस ने तीनों आरोपियों को चिन्हित कर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 958/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीपीएसएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उ.नि. विनोद सिंह, स.नि. संजीव सिंह, आरक्षक अभिनन्दन उपाध्याय व संजू दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
👉 बस चालकों और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सिंगरौली पुलिस लगातार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही