अपराधमध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की बड़ी कामयाबी – 2 घंटे में मासूम बच्ची को सुरक्षित बरामद किया

सिंगरौली, 26 अगस्त 2025। जिले की चितरंगी पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर 2 माह की मासूम बच्ची को अपहरणकर्ता महिला के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया।

सिंगरौली, 26 अगस्त 2025।
जिले की चितरंगी पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर 2 माह की मासूम बच्ची को अपहरणकर्ता महिला के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना माड़ा क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने थाना चितरंगी में सूचना दी कि एक अज्ञात महिला उसकी 2 माह की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और एसडीओपी चितरंगी राहुल तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया।

टीम ने सक्रिय होकर थाना चितरंगी पुलिस और तकनीकी साधनों की मदद से बच्ची की लोकेशन ट्रेस की। सीसीटीवी कैमरों के सहारे अपहरण करने वाली महिला की पहचान कर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता को सौंप दिया।

आरोपी महिला की पहचान आरती नई (निवासी खाड़स, थाना बैढ़न) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 389/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस सफलता में निरीक्षक सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक सुनील यादव, राजनीति पांडेय, आरक्षक कैलाश सिंह, आर. शिवकुमार पटेल, सुभाष पाल, नूर आलम, जितेन्द्र तिवारी और प्रतिमा टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *