खास खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई – फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं

सिंगरौली, 26 अगस्त 2025। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


सिंगरौली, 26 अगस्त 2025।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री कपूर त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव, उप निरीक्षक सुश्री रूपा अग्निहोत्री, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, वहीं शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

विशेष रूप से महिला फरियादियों की समस्याओं पर प्राथमिकता दी गई। उनकी शिकायतों की काउंसलिंग महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई और त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री खत्री ने कहा कि—
“सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित में ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *