सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा
31 जुलाई 2025 को ग्राम ममदर थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी निवासी अखिलेश शुक्ला की शिकायत पर बरगवां बीट गार्ड औधी क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा हमला किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत पर आरोपी राजलाल बेस पिता रामदुलारे बेस (48 वर्ष) एवं राकेश हैराम पिता रामप्रसाद हैराम (19 वर्ष), दोनों निवासी जोहिला थाना बरगवां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिंगरौली। जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद होने और वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में बरगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
31 जुलाई 2025 को ग्राम ममदर थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी निवासी अखिलेश शुक्ला की शिकायत पर बरगवां बीट गार्ड औधी क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा हमला किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत पर आरोपी राजलाल बेस पिता रामदुलारे बेस (48 वर्ष) एवं राकेश हैराम पिता रामप्रसाद हैराम (19 वर्ष), दोनों निवासी जोहिला थाना बरगवां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 132, 296, 121(1), 351(3), 3(5) एवं 431/25 के तहत पंजीबद्ध किया गया था।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद दिखे थे, जहाँ उन्होंने मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद सिंगरौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।