खास खबरदेशधर्म

✍ समाचार

पोरसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गांधी नगर सेवा केंद्र पोरसा के नेतृत्व में आगामी 24 अगस्त, रविवार को प्रातः 11 बजे से पुलिस स्टेशन पोरसा परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है।

24 अगस्त को पोरसा में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आय

पोरसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गांधी नगर सेवा केंद्र पोरसा के नेतृत्व में आगामी 24 अगस्त, रविवार को प्रातः 11 बजे से पुलिस स्टेशन पोरसा परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है।

इस शिविर में सैकड़ों रक्तवीर भाग लेकर रक्तदान करेंगे। रक्तदान के माध्यम से एकत्र किया गया रक्त गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जीवनदान देने में उपयोग किया जाएगा।

बीके रेखा बहिन और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने क्षेत्रवासियों, व्यापारी बंधुओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि— “रक्तदान एक महादान है, यह किसी भी असहाय व्यक्ति की जीवन रक्षा के लिए सबसे बड़ा योगदान है। आइए, मिलकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *