खास खबरधर्मसिंगरौली
Trending

दुधमनीया के कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत दुधमनिया स्थित कृष्ण मंदिर में आज जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर शाम तक भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह

हजारों श्रद्धालु पहुंचे मंदिर परिसर

सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत दुधमनिया स्थित कृष्ण मंदिर में आज जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर शाम तक भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ाने के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बड़े जोश और उल्लास के साथ हिस्सा लिया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रशासन और पुलिस रहे मुस्तैद

बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीम ने स्वयं पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। उन्होंने यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला। थाना प्रभारी ने कहा कि —“अत्यधिक भीड़ के कारण दुधमनीया रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति का लगातार निरीक्षण करते हुए यातायात को नियंत्रित किया।”

भीड़ नियंत्रण में जुटा पुलिस बल

पुलिस जवानों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से श्रद्धालुओं की मदद की। कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए विशेष निगरानी की गई।

यह जन्माष्टमी महोत्सव दुधमनीया गांव ही नहीं, पूरे चित्रंगी ब्लॉक में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम बन गया।

यह भी पढ़ें :

दुधमनिया कृष्ण मंदिर में उमड़ी आस्था की अपार भीड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *