प्रेस नोट दिनांक – 12.08.2025, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

ग्राम उज्जैनी-मझौली में लोकसुनवाई के दौरान भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को थाना बरगवां अंतर्गत ग्राम उज्जैनी-मझौली में आयोजित लोकसुनवाई के दौरान भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश तथा पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलास मकवाना के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति गर्व की अनुभूति कराना है।
तिरंगा यात्रा में एसडीएम देवसर श्री अखिलेश सिंह, एसडीओपी मोरवा श्री गौरव पाण्डेय, एसडीओपी चितरंगी श्री राहुल कुमार सैयाम, एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी बरगवां श्री मो. समीर, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी मोरवा श्री यू.पी. सिंह, थाना प्रभारी चितरंगी श्री सुदेश तिवारी, थाना प्रभारी गढ़वा श्री विद्यावारिधि तिवारी, थाना प्रभारी जियावन श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, निरीक्षक श्री शेषमणि पटेल, निरीक्षक श्री राजेन्द्र पाठक, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, थाना प्रभारी माड़ा श्री शिवपूजन मिश्रा, थाना प्रभारी सरई श्री जितेन्द्र भदौरिया, विभिन्न चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा के मार्ग में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह तिरंगा रैली का जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरों पर गर्व व उत्साह की चमक लिए सभी प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही एकता और देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया।













