लहरपुर-तंबौर मार्ग पर बाइक-कार भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल

बिना हेलमेट चल रहे थे बाइक सवार, कार चालक फरार
लहरपुर। शनिवार देर शाम लहरपुर-तंबौर मार्ग पर ग्राम गंगादीनपुरवा के पास बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान धर्मेंद्र (30) निवासी उलजापुर झरेखापुर थाना हरगांव और उनके साले सोनू (17) निवासी मोहल्ला शेख टोला के रूप में हुई। दोनों रिश्तेदारी में लहरपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।













