ग्राम गोंदवाली समदा टोला में नाली विवाद, सरपंच-सचिव पर लगे घोटाले के आरोप
गोंदवाली संध्या टोला। ग्राम में नाली निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सहीम खान, मनीष खान और ओलायत खान के घर में बीते दिन नाली के पानी के घुस जाने से परिजनों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का निर्माण अत्यंत लापरवाही और भ्रष्टाचार के साथ किया गया था, जिसके चलते बारिश का पानी घरों में भरने लगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली बनने के समय सीमेंट, बोल्डर और मिट्टी की चोरी की गई, सरिया भी बहुत दूर-दूर लगाई गई थी। इस कार्य में सरपंच लेले बियार और सचिव की मिलीभगत से घोटाले की आशंका जताई जा रही है। एक ग्रामीण ने बताया कि निर्माण के समय जब उन्होंने विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उन्हें धमकी तक दी थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और नाली का पुनर्निर्माण सही मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि भविष्य में घरों में पानी घुसने की समस्या न हो।